Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Jamshedpur Thief Arrested : कपाली में आधी रात कार व बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार

Jamshedpur : कपाली ओपी क्षेत्र में आधी रात वाहन चोरी की कोशिश करने वाले एक युवक को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। समय पर मिली सूचना और पुलिस की तत्परता से घटना को होने से पहले ही रोक लिया गया।


घटना 4 दिसंबर की आधी रात की है। गौशनगर साल बगान निवासी अफजल फैज ने पुलिस को जानकारी दी कि एक युवक उनके घर के बाहर खड़ी कार और मोटरसाइकिल का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक को स्पष्ट रूप से वाहन के ताले तोड़ने की कोशिश करते हुए देखा गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान शुरू की और गौशनगर इलाके में छापेमारी अभियान चलाया।

छानबीन के दौरान आरोपी की पहचान मोहम्मद सलामत अंसारी (23), निवासी बिस्मिल्लाह हॉल के पास, गौशनगर फुटबॉल ग्राउंड के पास के रूप में हुई। पुलिस ने उसे उसके घर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने पहले खुद को निर्दोष बताया, लेकिन सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य उसके बयान के विपरीत पाए गए।

उसके खिलाफ वाहन चोरी की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसका कोई आपराधिक इतिहास रहा है या वह किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है।

शुक्रवार सुबह आरोपी को अदालत में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !