Jamshedpur: किताडीह मनसा मंदिर निवासी सन्नी यादव, जो गम्हरिया स्थित निर्माणाधीन बालाजी इंफ्राटेक्चर कंपनी में कार्यरत थे, उनके असामयिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण निधन के पश्चात परिजनों को न्याय दिलाने हेतु एक सशक्त एवं निर्णायक पहल की गई।
मुआवजे के मुद्दे पर कंपनी के प्रोपराइटर विशाल राज द्वारा प्रारंभ में टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा था, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने घटना के बाद से ही लगातार पहल करते हुए कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पीड़ित परिवार के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नितीश कुशवाहा के सशक्त नेतृत्व, दृढ़ता और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप आज कंपनी प्रबंधन को झुकना पड़ा और पीड़ित परिवार को कुल 8 लाख रुपये के मुआवजे पर सहमति बनी। मौके पर 6 लाख रुपये नगद तथा 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान कराया गया।
इस अवसर पर घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, भाजपा युवा नेता चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास यादव, अजय कुमार, पवन सिंह, संतोष सिंह सहित नेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि मजदूरों एवं आम नागरिकों के अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और यदि आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन एवं कानूनी कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेंगे।