Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Jamshedpur News: गुड़ाबांदा के नामोशोल जंगल में हाथी के आगमन से ग्रामीणों में दहशत

Jamshedpur: गुड़ाबांदा प्रखंड की सिंहपुरा पंचायत के अंतर्गत आने वाले नामोशोल जंगल में शनिवार को एक हाथी के प्रवेश करने की सूचना मिली है। जंगल से सटे हुए आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी चिंता और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी जंगल से बाहर आते ही खेतों और घरों के पास घूमने लगा, जिससे लोगों में डर पैदा हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि नामोशोल और आसपास के कई गांव सीधे जंगल से लगे हुए हैं, ऐसे में हाथी के अचानक आने से किसी भी समय अनहोनी घटना घट सकती है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि हाथी को सुरक्षित तरीके से गांव से दूर ले जाया जा सके और किसी प्रकार का नुकसान न हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !