Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Seraikela News: कुचाई में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुचाई थाना क्षेत्र के लोप्सो गांव स्थित जंगल में एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में छापेमारी की गई. पुलिस को देखकर 2-3 व्यक्ति भाग निकले, लेकिन सशस्त्र बल ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की. छापामारी के दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो (JH05AP 3535), अवैध शराब में 68 पेटी KINGS GOLD + 12 पेटी BLACK TIGER (80 पेटी, 720 लीटर), 15 जार में 300 लीटर शराब, स्प्रीट 8 ड्रम (1600 लीटर), 4 बोरे खाली प्लास्टिक बोतल, 3 बोरे ढक्कन, विभिन्न कंपनियों के शराब लेबल, 10 खाली जार, रंग मिलाने के डिब्बे, 5 बंडल कार्टन एवं 1 नीला तिरपाल बरामद किया गया.

इस मामले में कुचाई थाना में कांड सं0-49/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 336/338/340/341 बी०एन०एस०, 47(a) उत्पाद अधिनियम और 63 कॉपीराईट एक्ट लगाई गई है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस पता लगा रही है कि यह कारोबार कब से चल रहा था और कौन-कौन शामिल हैं.



छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, सहायक अवर निरीक्षक सामंत कुमार दास एवं कुचाई थाना सैट-2 के सशस्त्र बल जवान मौजूद रहें.

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !