Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-06

Chaibasa News: सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब की दुकान में चोरी के मामले में 3 अपराधी गिरफ्तार

Chaibasa News: चाईबासा के डूंगरी में बीते दिनों हुई शराब की दुकान में वेंटीलेटर तोड़कर नगद राशि और शराब की चोरी के मामले में सदर थाना पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे जेल जा चुके हैं. तीनों ने शराब दुकान में चोरी और मधु बाजार तंबाकू पट्टी में आलू गद्दी में चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है.

एसडीपीओ सदर बाहमन टूटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा. पुलिस की कार्रवाई से इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !