कदमा के DBMS स्कूल के पास स्थित एक एसेंशियल स्टोर पर गुरुवार रात एक मामूली टोका-टोकी के बाद हुई हिंसा ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस घटना में 22 वर्षीय मोहम्मद फुरकानुल रहमान पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।
Jamshedpur: कदमा के DBMS स्कूल के पास स्थित एक एसेंशियल स्टोर पर गुरुवार रात एक मामूली टोका-टोकी के बाद हुई हिंसा ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस घटना में 22 वर्षीय मोहम्मद फुरकानुल रहमान पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।
घटना के वक्त फुरकान अपने दोस्तों के साथ खरीदारी करने के लिए स्टोर पर गया था। तभी कुछ युवक दुकानदार से बहस करते हुए मारपीट पर उतर आए। फुरकान ने बस इतना कहा, “ये आपसे उम्र में बड़े हैं, क्यों मार रहे हैं?”—और यही बात हमलावरों को नाराज़ कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक ने मौके पर चिल्लाया – “कट्टा निकालो!”, और फिर एक अन्य युवक दौड़कर चापड़ लेकर आया और फुरकान पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।
हमले के बाद भी हमलावर नहीं रुके, उन्होंने बाइक से फुरकान का पीछा किया। जान बचाने के लिए जब फुरकान पास की एक बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया, तब भी हमला जारी रहा।
इस बर्बर हमले में फुरकान के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और वह फिलहाल TMH अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस हिंसक वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है और क्या दोषियों को जल्द सज़ा दिला पाई जाएगी?