Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-07

Adityapur News: JMT प्लांट के मजदूर 3 साल से बरोजगार, बाहरी मजदूरों से करवाया जा रहा काम

Adityapur News: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के जेएमटी प्लांट के सैकड़ों मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार हैं. कंपनी बंद होने के बाद आरकेएफएल ने अधिग्रहण किया, लेकिन पुराने मजदूरों को काम पर नहीं रखा गया. मजदूरों का आरोप है कि एनसीएलटी के आदेश के बावजूद प्रबंधन टालमटोल कर रहा है और बाहरी राज्यों से मजदूर लाकर काम करा रहा है, जो निर्देशों का उल्लंघन है. इससे स्थानीय परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा रहा है.


शनिवार को श्रम अधीक्षक और एसडीओ कार्यालय में बैठक हुई, लेकिन आरकेएफएल प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा, जिससे अधिकारियों ने नाराजगी जताई. एसडीओ ने अगली तिथि पर प्रबंधन को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !