दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डनरीच, कोलकाता द्वारा आपदा राहत, टीमवर्क एवं कार्य-कुशलता को सुदृढ़ करने हेतु यह आउटडोर कैंप आयोजित किया गया। इसमें गार्डनरीच, संतरागाछी, खड़गपुर वर्कशॉप एवं ओपन लाइन, आद्रा, बोकारो, रांची, बंडामुंडा और टाटानगर के सिविल डिफेंस अधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया।
मार्गदर्शन टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने दिया
कैंप में सिविल डिफेंस एक्ट जवानों के अधिकार-कर्तव्य तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण का मार्गदर्शन टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा दिया गया। सात दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन विशाखापटनम् रेलवे स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार के सामने वास्तविक दुर्घटना दृश्य के अनुरूप रेस्क्यू ऑपरेशन का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इसमें मेजर एवं माइनर घायल व्यक्तियों की आपातकालीन बचाव प्रक्रिया तथा ऊपरी मंज़िल पर फंसे व्यक्ति को चेयर नॉट और मैन हार्नेस की सहायता से रस्से के माध्यम से नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार केंद्र तक ले जाने की विधि प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम की इवेंट प्लानिंग एवं संचालन वाल्टेयर डिविजन के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा/संरक्षा अधिकारी आनंद कुमार मुत्तातकर द्वारा निर्देशित किया गया। टाटानगर के जवानों ने उत्कृष्ट रेस्क्यू कौशल का प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी अधिकारियों और दर्शकों को प्रभावित किया। क्रमबद्ध रेस्क्यू मेथड की व्याख्या और मंच संचालन इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया।
20,000 रुपये इनाम की घोषणा
कार्यक्रम के समापन पर ईस्ट कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक ने 20,000 रुपये इनाम की घोषणा की। वहीं अपर मंडल रेल प्रबंधक ने उत्कृष्ट व्याख्यान के लिए इंस्पेक्टर संतोष कुमार की सराहना की और उनकी पीठ थपथपाई।
कार्यक्रम में उपस्थित महाप्रबंधक
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ईस्ट कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल, दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता, वाल्टेयर डिविजन/विशाखापटनम् के मंडल रेल प्रबंधक ललित वोहरा, अपर मंडल रेल प्रबंधक कुंडु रामा राव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा/संरक्षा अधिकारी आनंद कुमार मुत्तातकर, रेलवे स्टेशन परिसर के अधिकारी–कर्मचारी, आरपीएफ जवान, टैम्पू–टैक्सी चालक दल तथा टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के जवान—कल्याण कुमार साहू, अनिल कुमार, प्रीती कुमारी, गीता कुमारी, अनामिका मंडल, सरस्वती मुर्मू, अनिता, टुटु, अनुराग, अमित, वलिराम, रितेश गुहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।