Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-07

Bhojpuri Superstar Nirahua In Jamshedpur: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ की मुर्गा ट्रॉफी की फाइनल शूटिंग जमशेदपुर में, JRD स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स फिल्म की शूटिंग

Jamshedpur: भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ इन दिनों जमशेदपुर में एक फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. दिनेश लाल यादव झारखंड के पारंपरिक खेल मुर्गा लड़ाई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम "मुर्गा ट्रॉफी" है. लगभग सवा दो घंटे की इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के कई शहरों में किया गया है. फाइनल शूटिंग जमशेदपुर के JRD स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहा है. निरहुआ एक झारखंडी युवा की भूमिका में होंगे. मीडिया से बातचीत के क्रम में दिनेश लाल निरहुआ ने दर्शकों से इस फिल्म का आनंद लेने की अपील की है. 

खेसारी लाल यादव के साथ उनका विवाद खूब चर्चा में रहा

उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति से जुड़े इस फिल्म में लोक कला का पूरा समावेश देखने को मिलेगा. वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के सवाल पर दिनेश लाल ने बेहद ही नपे तुले अंदाज में जवाब दिया. चुनाव प्रचार- प्रसार के दौरान खेसारी लाल यादव के साथ उनका विवाद खूब चर्चा में रहा था. इस पर उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद सारे विवादों पर विराम लग गए हैं. 

स्थानीय लोगों ने दिनेश लाल का गर्मजोशी से स्वागत भी किया

वहीं बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर उन्होंने पूरी आस्था जताई और कहा कि बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है जो आगे भी रहेगा. इस दौरान JRD स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में दिनेश लाल के फैंस की भीड़ लगी रही. लोग उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेते देखे गए. स्थानीय लोगों ने दिनेश लाल का गर्मजोशी से स्वागत भी किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !