Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Chaibasa News: जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर ठगी के मामले में एक गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

Chaibasa News: चाईबासा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधी इकबाल अहमद को गिरफ्तार किया है. इकबाल पर आरोप है कि उसने जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर एक रिटायर्ड बैंककर्मी से 16 लाख 92 हजार रुपये की ठगी की थी. इससे पहले मो. सकीर अंसारी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी.

एसडीपीओ बहामन टुटी के मुताबिक, इकबाल अहमद ने भी इस कांड में अपनी भूमिका स्वीकार की है और अन्य साइबर अपराधियों के बारे में जानकारी दी है. पुलिस अब इन सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

साइबर ठगी से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहने की जरुरत
एसडीपीओ ने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहने की जरुरत है और अनजान नंबरों से आने वाले कॉल पर अपनी निजी जानकार साझा ना करने की अपील की हैं. अगर किसी के साथ भी ऐसी घटना घटित होती है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !