Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Jamshedpur News: सोनारी के परदेसी पाड़ा में मस्जिद निर्माण कार्य रुका, धर्मांतरण को लेकर चिंता

जमशेदपुर: सोनारी के परदेसी पाड़ा के लोगों ने सोमवार को एक बैठक की। बैठक में टाटा लीज़ एरिया में मस्जिद निर्माण को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले 2 दिसंबर को भी इसी विषय पर चर्चा हुई थी। बैठक में इस बात पर खुशी जताई गई कि टाटा लैंड डिपार्टमेंट के साथ-साथ प्रशासन ने भी मामले को संज्ञान में लिया और जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल मस्जिद का निर्माण कार्य स्थगित है।

मामले में क्या कुछ तय हुआ, जानें 

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि बैठक में धर्मांतरण और सोनारी में एक समुदाय की जनसंख्या में अचानक हुई बढ़ोत्तरी का भी मामला उठाया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि किसी एक समुदाय की आबादी का सोनारी क्षेत्र में अचानक बढ़ना सामान्य घटना नहीं है। बैठक में तय हुआ कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा, जांच की जाएगी, तथ्य इकट्ठे किए जाएंगे और फिर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए समुचित पदाधिकारी से संपर्क स्थापित किया जाएगा।

बैठक में मौजूद लोग 

बैठक में अरुण तिवारी, विनोद प्रसाद, विजय प्रसाद, बलराम ठाकुर, नरेश प्रसाद सिंह, मोहन राव, अशोक जायसवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !