भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात के बाद भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों की सँख्या में बढ़ोतरी की गई है। वही सारे जवान एवं अधिकारीयो की छुट्टी रद्द कर दिया गया और छुट्टी पर गए जवानों को ड्यूटी जॉइन करने का आदेश दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रो में पेट्रोलिंग किया जा रहा है।
india pakistan war: भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात के बाद भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों की सँख्या में बढ़ोतरी की गई है। वही सारे जवान एवं अधिकारीयो की छुट्टी रद्द कर दिया गया और छुट्टी पर गए जवानों को ड्यूटी जॉइन करने का आदेश दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रो में पेट्रोलिंग किया जा रहा है।
बॉर्डर क्षेत्र में नेपाल आर्म्ड फोर्स के साथ एसएसबी के जवान छोटी छोटी टुकड़ियों में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे है। बीओपी की संख्या बढ़ाया गया है। बॉर्डर तक पहुचंने वाले पगडंडी एवं ग्रामीण रास्तों पर भी एसएसबी जवान की तैनाती की है। मैत्री पुल पर जाँच के साथ एसएसबी के जवान मुस्तैदी से तैनात है। एसएसबी के जवान पहचान पत्र के साथ सबंधित व्यक्ति का चेहरा मिलान कर रही है।
ताकी कोई फर्जी तरीके से भारत मे प्रवेश नही कर सकें। एसएसबी के रिजर्व बटालियन को पंजाब एवं कश्मीर में डिप्टेशन करने की तैयारी है।
बॉर्डर पर कस्टम विभाग को एलर्ट किया गया है। रक्सौल कस्टम ने मैत्री पुल पर नेपाल से आने जाने वाले सभी वाहनो का जांच शुरू कर दिया है। लोगो की पहचान पत्र और गाडियो की गहन जांच किया जा रहा है। कस्टम्स के द्वारा जांच में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को लगया गया है।
बता दे दो दिन पूर्व एसएसबी जवान के एलर्ट होने से चार संदिग्ध चीनी नागरिक की गिरफ्तारी हुई थी।