Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Seraikela News: जिला नियोजनालय में 10 दिसंबर को रोजगार मेला का होगा आयोजन, कई बड़ी कंपनियां होगी शामिल

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से एक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. इस मेले में श्याम स्टील लिमिटेड, रामकृष्णा कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, हरिओम कास्टिंग, युवा शक्ति फाउंडेशन और छवि कंस्ट्रक्शन जैसी प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी.

700 से अधिक पदों के लिए होगा चयन
इस रोजगार मेले में 700 से अधिक पदों पर सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर एवं चाईबासा क्षेत्र में नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा ₹14,000 से ₹35,000 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा. साथ ही मुफ्त बस सेवा, कैंटीन सुविधा, पीएफ एवं ईएसआईसी, इंसेंटिव और अन्य लाभ भी उपलब्ध होंगे.

18 से 45 वर्ष है आयु सीमा 
पात्रता के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक एवं एमबीए होनी चाहिए. इच्छुक नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं.

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने जिले के सभी योग्य उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएँ. यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है. अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है. साथ ही आधिकारिक सोशल मिडिया X हैंडल @SaraikelaMCC पर भी संबंधित जानकारी उपलब्ध है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !