Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 4 दिन बाद पड़ेगी हाड़तोड़ सर्दी, कोहरा-पाला के डबल अटैक से लोग परेशान

Jharkhand: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से अब मैदानी इलाके सर्दी से कांपने लगे हैं. झारखंड इन दिनों बर्फीली हवाओं से कांप रहा है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है. यहां ठंडी हवाओं की वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तो यह शुरूआत है. 

 सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा

आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि झारखंड में अगले 24 घंटे में तो न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इससे लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा.

खासतौर पर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही 

मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों बाद कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि पूरा झारखंड इस वक्त शीतलहर की चपेट में है. झारखंड में खासतौर पर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है. 

बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह

कल यानी 10 दिसंबर से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलने की सलाह दी है. इतना ही नहीं बच्चों और बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !