Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Chandil News: कांदरबेड़ा ओवरब्रिज पर गिट्टी लदा हाइवा टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा

Chandil News: चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक गिट्टी लदा हाइवा का टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. घटना के बाद कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई.


स्थानीय लोगों ने तुरंत चांडिल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, सुरक्षा व्यवस्था संभाली और यातायात को नियंत्रित किया. पुलिस ने हाइवा से सड़क पर बिखरी गिट्टी को हटवाने का कार्य शुरू कराया, ताकि मार्ग जल्द से जल्द सुचारू किया जा सके. सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !