Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-09

Chandil News: JLKM नेता तरुण महतो के साथ मारपीट मामले पूछताछ के लिए कोल्हान डीआईजी पहुंचे, SP भी रहे मौजूद

Chandil News: चांडिल में JLKM नेता तरुण महतो के साथ मारपीट मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को कोल्हान डीआईजी अनुरंजन केष्टोपा चांडिल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. उन्होंने मामले से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों के साथ बारी-बारी से बातचीत की, इस दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायात भी मौजूद रहे.

हालांकि, तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो नहीं पहुंचीं, इसलिए उनसे पूछताछ नहीं हो सकी. डीआईजी ने मीडिया को बताया कि भानुमति महतो की शिकायत के आधार पर जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि भानुमति महतो की शिकायत पर झारखंड हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है. सोमवार को पुलिस अधीक्षक हाईकोर्ट में पेश हुए थे, जहां कोर्ट ने डीआईजी से जांच कर रिपोर्ट तलब की है। डीआईजी ने निष्कर्ष पर कुछ नहीं कहा, जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !