Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Adityapur News: वार्ड 18 स्थित राममड़ैया बस्ती में जर्जर सड़कों और नालियों की समस्या का समाधान होगा जल्द

Adityapur News: आदित्यपुर के नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18, राममड़ैया बस्ती में जर्जर सड़कों और नालियों की समस्या का समाधान जल्द ही होने वाला है. पूर्व वार्ड पार्षद रंजन सिंह के अथक प्रयासों से इस बस्ती में सड़क और नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ किया गया.

इस परियोजना के तहत, सभी पुरानी और टूटी हुई नालियों का निर्माण किया जाएगा, और सड़कों पर पेवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य शुरू किया गया है. रंजन सिंह ने जानकारी दी कि बस्ती के कई हिस्सों में पहले ही नाली निर्माण और पेवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन लोगों की विशेष मांग पर कुछ अधूरे कार्यों को अब तेजी से पूरा किया जा रहा है. 

यह पूरी योजना लगभग 15 लाख रुपये की लागत से धरातल पर उतारी जा रही है, जिससे बस्ती के निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !