Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ डीएसपी कल्पना वर्मा हनी ट्रैप मामले में घिरीं, कारोबारी ने लगाए करोड़ों की उगाही के आरोप

Chattisgarh: छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ महिला डीएसपी कल्पना वर्मा जो कि एक समय अपनी खूबसूरती और लोकप्रियता के लिए जानी जाती थीं, इन दिनों वह कथित हनी ट्रैप मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके खिलाफ एक कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामला जांच के दायरे में आ गया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शिकायतकर्ता बिजनेसमैन दीपक टंडन का आरोप है कि वर्ष 2021 में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान उनकी और डीएसपी की पहली मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद बातचीत बढ़ती चली गई और संबंध व्यक्तिगत स्तर तक पहुंच गई। इसी नजदीकी का लाभ उठाकर डीएसपी ने उनसे महंगे उपहार और सामान मांगे।

डीएसपी को महंगे गिफ्ट्स मिले 

कारोबारी का दावा है कि पिछले चार वर्षों में उन्होंने डीएसपी को करीब दो करोड़ रुपये, एक डायमंड रिंग, लक्जरी कार, सोने की चेन, और डीएसपी के भाई के नाम पर एक होटल तक दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब दीपक टंडन की पत्नी को इनके आपसी संबंधों और महंगे गिफ्ट्स की जानकारी मिली। पत्नी द्वारा की गई निजी जांच में पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आई, जिसके बाद दीपक ने अपने पास मौजूद वॉट्सऐप चैट और अन्य सबूतों के आधार पर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी।

पुलिस अधिकारियों को मिले जांच के आदेश

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएसपी के खिलाफ न सिर्फ औपचारिक प्राथमिकी दर्ज होगी, बल्कि विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद डीएसपी के खिलाफ ना सिर्फ प्राथमिकी दर्ज होगी, बल्कि उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चलायी जायेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !