Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-10

Jamshedpur Bagbera Red Day Celebration: लिटिल चैंप्स प्ले स्कूल में मनाया गया "रेड डे" का रंगीन उत्सव

लिटिल चैंप्स प्ले स्कूल में शुक्रवार को"रेड डे" का भव्य आयोजन किया गया। यह रंगीन कार्यक्रम बच्चों के लिए एक अद्भुत और शैक्षणिक अनुभव रहा, जिसमें उन्होंने लाल रंग के महत्व को समझा, जो प्रेम और करुणा का प्रतीक माना जाता है।

Jamshedpur: लिटिल चैंप्स प्ले स्कूल में शुक्रवार को"रेड डे" का भव्य आयोजन किया गया। यह रंगीन कार्यक्रम बच्चों के लिए एक अद्भुत और शैक्षणिक अनुभव रहा, जिसमें उन्होंने लाल रंग के महत्व को समझा, जो प्रेम और करुणा का प्रतीक माना जाता है।

 
कार्यक्रम के दिन शिक्षक और छात्र सभी लाल रंग के परिधानों में सज-धज कर आए। कक्षाओं को लाल गुब्बारों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण एक उल्लासपूर्ण रंग में डूब गया। छोटे बच्चों ने सेब, कार, गुब्बारा जैसे लाल रंग के वस्तुओं का रूप धारण किया और उनके बारे में कविता और पंक्तियाँ सुनाईं। बच्चों ने लाल रंग के खाद्य पदार्थ भी मिलकर खाए।
हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी। शिक्षकों के साथ खींची गई तस्वीरों में बच्चों की खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। यह आयोजन न केवल मनोरंजन बल्कि शिक्षा से भी भरपूर रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !