Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-10

Jamshedpur Sidhgora Suicide: युवती ने लगाई फांसी, पहले पति को छोड़ दूसरे के साथ रह रही थी, पति ने लगाया हत्या का Aarop

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना बीते शुक्रवार रात की है. मृतका की पहचान सिदगोड़ा निवासी डेविड की 23 वर्षीय पत्नी भारती कुमारी के रूप में हुई है.

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना बीते शुक्रवार रात की है. मृतका की पहचान सिदगोड़ा निवासी डेविड की 23 वर्षीय पत्नी भारती कुमारी के रूप में हुई है. वह अपने घर में दुप्पटे के फंदा बनाकर फांसी लगाई है. शनिवार को उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का दो पति है. पहला पति अमीत मुखर्जी से उसमें 2017 में प्रेम विवाह किया था पर तीन साल से वह दूसरे पति डेविड के साथ सिदगोड़ा एल फोर- 9 क्वाटर में रह रही थी. गुरुवार को डेविड की पत्नी भारती, उनकी मां और भाई चाईबासा अपने गांव गये हुए थे. किसी बात को लेकर वह पति को बिना बताये सिदगोड़ा लौट आयी. यहां आने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया. घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था. वह अकेली थी और घर का दरवाजा खुला था. पड़ोस के रहने वाले डेविड के दोस्त ने बताया कि भारती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, पर उसकी सांसे चल रही है. आनन फानन में डेविड के दोस्त ने उसे मर्सी अस्पताल बारीडीह में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भारती गोलमुरी पेट्रोल पंप में काम करती थी, वहीं उसका पहला पति का आरोप है कि उसे गला दबाकर मारा गया है और फांसी पर लटका दिया गया है. फिलहाल यह जांच का विषय है. इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गयी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !