Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: उपायुक्त ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों के उचित देखभाल, परिसर की साफ-सफाई का दिए दिशा-निर्देश, ठंड के मद्देनजर बुजुर्गों के बीच ऊनी कपड़े/ वस्त्र का किए वितरण

Jamshedpur: डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत अन्तर्गत बाकुलचंदा गांव में जिला प्रशासन की पहल पर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा संचालित निर्वाण-2 वृद्धाश्रम का क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने आश्रम में निवास कर रहे निराश्रित तथा असहाय बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी स्थिति, दैनिक दिनचर्या, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली । साथ ही सरकार की योजनाओं/ सेवाओं से आच्छादन के संबंध में भी पूछताछ की। कुछ बुजुर्गों के पेंशन, आधार कार्ड, बैंक खाता नहीं होने की बात सामने आई जिसपर बीडीओ डुमरिया को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।  

दिशा में संस्थान की पहल अत्यंत प्रेरणादायी

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में आवासीय सुविधा, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छता, विश्राम स्थल, शौचालय-स्नानगृह तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता का बारीकी से अवलोकन किया। वृद्धाश्रम प्रबंधन द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा मानवता का सर्वोच्च कार्य है और इस दिशा में संस्थान की पहल अत्यंत प्रेरणादायी है ।

उपायुक्त ने कहा कि समाज में कई ऐसे उदाहरण मिलते 

उपायुक्त ने ठंड के मौसम को देखते हुए आश्रम प्रबंधन को बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं सुचारु देखभाल के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के बीच ऊनी वस्त्र, शॉल, गर्म कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया तथा आश्रम कर्मियों को बुजुर्गों की जरूरतों पर सतर्क निगाह रखने की सलाह दी। उपायुक्त ने कहा कि समाज में कई ऐसे उदाहरण मिलते हैं जहां वृद्ध माता-पिता की समुचित देखभाल नहीं हो पाती, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी दे रहा 

 बुजुर्गों का अनुभव, आशीर्वाद और मार्गदर्शन किसी भी परिवार और समाज के लिए अमूल्य है। ऐसे में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा यह वृद्धाश्रम न केवल वृद्धजनों को सम्मानजनक जीवन दे रहा है, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी दे रहा है।

भोजन की गुणवत्ता और पोषण स्तर पर विशेष ध्यान 

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, वस्त्र, दवाई, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और सुरक्षित वातावरण की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने वृद्धाश्रम की आवश्यकताओं की भी जानकारी ली तथा आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रबंधन को निर्देश दिया कि भोजन की गुणवत्ता और पोषण स्तर पर विशेष ध्यान रखा जाए। 

हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित

बुजुर्गों के लिए मानसिक स्वास्थ्य समर्थन, मनोरंजन, योग एवं ध्यान जैसे कार्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएं। आश्रम परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित हों। निरीक्षण के दौरान बीडीओ डुमरिया नीलेश मुर्मू, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !