Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Chakradharpur News: चक्रधरपुर में रेल फ्रेट कस्टमर मीटअप आयोजित, रेलवे अधिकारियों ने साझा की आधुनिक सेवाओं और सुधारों की जानकारी

Chakradharpur: 10.12.2025 को चक्रधरपुर स्थित DRM मीटिंग हॉल में फ्रेट कस्टमर मीटअप आयोजित किया गया। इस बैठक का नेतृत्व तरुण हूरिया (DRM/CKP), बिनय कुजुर (ADRM/CKP), आदित्य कुमार चौधरी (Sr. DCM/CKP), अवनीश (Sr. DOM/CKP) सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। साथ ही विभिन्न प्रमुख उद्योगों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

रेल माल सेवा की वर्तमान स्थिति पर विस्तार चर्चा

यह मीटअप रेलवे के माल ग्राहकों और अधिकारियों के बीच संवाद, सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान रेल माल सेवा की वर्तमान स्थिति, उसके संचालन में आने वाली चुनौतियां और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने फ्रेट सेवाओं में किए जा रहे सुधारों, नई पहलों, नीतियों और तकनीकी नवाचारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

रेलवे की आधुनिक सुविधाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

बैठक में आयोजित प्रस्तुतियों और पैनल चर्चाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को रेलवे की आधुनिक सुविधाओं, डिजिटलीकरण, समयपालन, सुरक्षा, लोडिंग-संबंधी प्रक्रियाओं तथा ग्राहक सुविधा से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। माल ग्राहकों ने भी अपने सुझाव, आवश्यकताओं और व्यावहारिक अनुभव साझा किया, जिन पर अधिकारियों ने सकारात्मक रूप से विचार किया और समाधान का आश्वासन दिया।

सफल और सार्थक आयोजन हुआ साबित 

समग्र रूप से यह मीटअप रेलवे और उसके माल ग्राहकों के बीच विश्वास, सहयोग और बेहतर समन्वय को बढ़ाने वाला एक सफल और सार्थक आयोजन साबित हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !