Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Jamshedpur Accident: सुंदरनगर में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर

Jamshedpur: जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र स्थित सुंदरनगर थाना अंतर्गत कलियाबेड़ा के पास गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया।

सदर अस्पताल में सेवाओं और संसाधनों की कमी उजागर

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन यहां सीटी स्कैन और आर्थो सर्जन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के अभाव के कारण सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर करना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर सदर अस्पताल की कमजोर स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों की कमी को उजागर कर दिया है, जो गंभीर मरीजों के इलाज में बड़ी बाधा बन रही है।


तीनों घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर 

फिलहाल तीनों घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कलियाबेड़ा के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !