Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Dhanbad News: 31 दिसंबर अंतिम तारीख, वरना बंद होंगी पीएम आवास की किस्तें

Dhanbad: नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत चयनित 596 लाभुकों पर अब कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। केंद्र सरकार ने निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों ने 2–3 किस्तें प्राप्त कर लेने के बाद भी अपने घरों का निर्माण पूरा नहीं किया है, वे 31 दिसंबर तक काम पूरा कर लें, अन्यथा उन्हें बकाया किस्तों का भुगतान रोक दिया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के बाद निर्माण पूरा करनेवालों को शेष खर्च खुद वहन करना होगा।

लगातार उदासीनता को देखते हुए

नगर निगम की ओर से इन लाभुकों को पहले भी कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन इसके बाद भी सिर्फ 10–15 लोगों ने ही अपने मकान पूरे किए। बाकी निर्माण वर्षों से अधूरे पड़े हैं। इनमें सबसे अधिक 200 लाभुक 2015–16 के हैं, जिनका चयन वर्षों पहले किया गया था और शुरुआती किस्तें भी जारी कर दी गई थीं। लाभुकों की इसी लगातार उदासीनता को देखते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 और 2024 में नए आवेदनों पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद भुगतान पर भारत सरकार ने रोक लगा दी

अब नगर निगम इन सभी 596 लाभुकों को अंतिम नोटिस भेज रहा है। नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने स्पष्ट कहा कि “31 दिसंबर तक पीएम आवास पूरा करनेवालों को ही बकाया किस्त मिलेगी। इसके बाद भुगतान पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है।

न्यूज 26झारखंड की अपील

31 दिसंबर के बाद निर्माण कार्य पूरा करने पर आपको शेष खर्च स्वयं वहन करना होगा। निगम या केंद्र सरकार द्वारा कोई अतिरिक्त किस्त जारी नहीं की जाएगी।इस लिए  सभी लोग समय रहते अपने काम पूरा कर ले ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !