Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-10

Big Breaking India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अहम फैसला, युद्ध की कगार से ऐन वक्त पर टली टक्कर, दोनों देश युद्धविराम को हुए राज़ी

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्धविराम कराने का दावा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है।

New Delhi: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्धविराम कराने का दावा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है। सूत्रों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई।

इधर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्वीट किया, "पिछले 48 घंटों में, वीपी वेंस और मैंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्धविराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम इसकी सराहना करते हैं।" प्रधान मंत्री मोदी और शरीफ शांति का रास्ता चुनने में अपनी बुद्धिमत्ता, विवेक और राजनीतिक कौशल का इस्तेमाल करते हैं।'
भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी ओर सन् कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौ पर बातचीत हई। आज दोपहर पाक डीजीएमओ बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई औ सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थ पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ऐलान किया था कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर सहमत हो गए हैं। उसके बाद पाकिस्तान के डिप्ट पीएम इशाक डार ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया की दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहम बन गयी है।
 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, " भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के  खेलाफ लगातार दृढ़ और अडिंग रुख अपनाया है वह ऐसा करना जारी रखेगा।"
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अपने एक बयान में कहा कि दोनों देश जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने पर सहमत हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !