Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Godda News: गोड्डा में विवाह भवन के बंद कमरे से रेलवे कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

Godda: गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत गोविंदपुर स्थित सिंह विवाह भवन में गुरुवार की सुबह एक 40 वर्षीय पुरुष का शव बंद कमरे से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाह भवन के संचालक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान

मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। मृतक की पहचान विजय कुमार सिंह (40) के रूप में हुई, जो मुंगेर, बिहार का निवासी था। विजय रेलवे में ग्रुप-डी पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग टाटा नगर में थी।

विजय का विवाह करीब 15 साल पहले भागलपुर के बहादुरपुर में हुआ था और उनकी एक 10 वर्षीय बेटी तृष्णा कुमारी है।

जांच के दौरान बरामद सामान 

जब पुलिस ने कमरे की तो जांच के दौरान उन्होंने सल्फास की गोलियां और शराब की खाली बोतलें बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि विजय पिछले दो साल से अपने घर नहीं गए थे और उनकी न तो अपनी पत्नी से और न ही ससुराल पक्ष से कोई संपर्क था। हालांकि मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। 

पुलिस की छानबीन शुरू

मृतक के बड़े भाई संजय कुमार सिंह ने बताया कि विजय 2 दिसंबर को टाटा स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल हुए थे और 9 दिसंबर को लौटकर मेहरमा स्थित सिंह विवाह भवन में रुके थे। 12 दिसंबर की सुबह परिवार को उनकी मौत की सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेजा गया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !