Ranchi: रांची के व्यस्ततम क्षेत्र अरगोड़ा चौक में स्थित एक लोकप्रिय लिकर बार और रेस्टोरेंट की संचालन अनुमति अब खतरे में पड़ गई है। रांची के जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की सिफारिश पर तुरंत प्रभाव से इस बार का लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
लाइसेंस निलंबित कारण
इस कार्रवाई का कारण बार में लगातार होने वाले झगड़े और इससे उत्पन्न होने वाले सार्वजनिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के जोखिम को बताया गया है। अरगोड़ा चौक एक अत्यंत व्यस्त मार्ग है और यहां से कई प्रतिष्ठित और सरकारी व्यक्तियों का आवागमन होता है।
एसएसपी की रिपोर्ट क्या कहा गया जानें
एसएसपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि बार में नियमित रूप से ट्रांसजेंडरों को बुलाकर डांस प्रोग्राम और डांस क्लब का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों के दौरान बार-बार लड़ाई-झगड़े होते रहे हैं, जिससे गंभीर कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने का खतरा रहता है।
वरीय पुलिस अधीक्षक की सिफारिश
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने बार की लाइसेंस को तत्काल निलंबित करने की सिफारिश की थी। इसके आधार पर डीसी ने उत्पाद अधिनियम की धारा 42 के तहत कार्रवाई करते हुए बार की लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी किया।