ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का काम करेंगी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला फुटबॉल खिलाड़ी, खेलप्रेमी और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। सभी ने नई अध्यक्ष के आगमन पर उत्साह व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झारखंड में महिला फुटबॉल को नई दिशा मिलेगी। जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करूंगी गुंजन सिंह मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि पार्टी और संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का काम करेंगी।
उभरती खिलाड़ियों को एक मंच देने का प्रयास करेंगी
पहला लक्ष्य संगठन को मजबूत बनाना गुंजन सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जाएगा और हर जिले में सक्रिय कमेटियाँ बनाकर प्रतिभाओं को जोड़ने का काम होगा। गाँव–गाँव में प्रतिभाओं की खोज उन्होंने कहा कि महिला फुटबॉल के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अपार प्रतिभाएँ छिपी हैं। वह खुद गाँव–गाँव जाकर उभरती खिलाड़ियों को एक मंच देने का प्रयास करेंगी।
प्रदेश की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखा
महिला खिलाड़ियों को अवसर और प्रशिक्षण उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और उचित अवसर देने के लिए एक मजबूत व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना सकें। जल्द आयोजित होगा महिला फुटबॉल टूर्नामेंट गुंजन सिंह ने बताया कि झारखंड में जल्द ही एक बड़े महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी शुरू की जा रही है, जिससे प्रदेश की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखा।