Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-12

Jamshedpur News: जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि बनने की संभावना

Jamshedpur: जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 की तैयारियां पूरी उत्साह और जोश के साथ चल रही हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य संदीप मुरारका और रोहित अग्रवाल ने मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को फेस्टिवल में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भी सौंपा।

मुख्यमंत्री हो सकते शामिल 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस साहित्यिक पहल की सराहना करते हुए इसे जमशेदपुर के सांस्कृतिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि साहित्य और कला के क्षेत्र में इस प्रकार की बड़ी और विविधतापूर्ण पहल शहर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आयोजन समिति को आगामी 20 और 21 दिसंबर को होने वाले महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और आश्वस्त किया कि वह इस उत्सव का समर्थन करते रहेंगे।

जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल जिसे प्रतिष्ठित विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है, देशभर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों, कलाकारों और प्रशासनिक विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा। यह महोत्सव साहित्य, कला और संस्कृति का अद्भुत संगम होगा, जहां साहित्य प्रेमियों को ज्ञानवर्धक चर्चाओं, सत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर अनुभव मिलेगा।

आयोजन समिति का उद्देश्य

आयोजन समिति का उद्देश्य इस फेस्टिवल को एक भव्य और यादगार सांस्कृतिक उत्सव बनाना है, जो शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !