Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-05

Jharkhand: झारखंड की 2 लाख महिलाओं को अभी नहीं मिलेगी मंईयां योजना की राशि, उन्हें करना होगा अब ये काम

Meta Description

Jharkhand: झारखंड में मंईयां योजना के लगभग दो लाख लाभुकों का डाटा मिसमैच होने से फिलहाल राशि ट्रांसफर नहीं हो पायी है. 16 लाख लाभुकों को राशि दी जा रही है, क्योंकि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, लेकिन सत्यापन में उनके द्वारा दी गयी अन्य जानकारी सही मिली है. इनकी राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

महिला, बाल विकास विभाग दे चुका है रांशि ट्रांसफर करने का निर्देश

जिन लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें मार्च तक की राशि देने का निर्णय लिया गया है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में 26 मार्च को जिलों को पत्र भी भेजा था. इसमें राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप ऐसे लाभुकों को राशि ट्रांसफर करने का निर्देश दिया गया था.

प्रखंड स्तर पर लाभुकों का हो रहा भौतिक सत्यापन

विभिन्न जिलों में प्रखंड स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है. इसके अलावा लाभुकों द्वारा जमा किये गये कागजात का भी सत्यापन किया जा रहा है. राज्यभर में सत्यापन के दौरान लगभग दो लाख ऐसे लाभुक मिले हैं, जिनके द्वारा जमा किये गये कागजात की जानकारी आपस में एक दूसरे से मेल नहीं खा रही है. इस कारण ऐसे लाभुकों की राशि फिलहाल होल्ड पर है. इनके द्वारा कागजात में आवश्यक सुधार कराने के बाद ही उन्हें राशि ट्रांसफर की जायेगी.

54 लाख से अधिक लाभुकों को जनवरी से मार्च तक की राशि

राज्य में दिसंबर तक 56.61 लाख महिलाओं को योजना की राशि दी गयी थी. इसके बाद मार्च में होली से पहले 38.34 लाख महिलाओं को जनवरी से मार्च तक की राशि दी गयी थी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !