स्पीकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
स्पीकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विधानसभा समितियों की बैठकों को अधिकारी गंभीरता से लें और हर हाल में उपस्थित रहें। उन्होंने धनबाद डीसी को अपनी कार्यशैली सुधारने की हिदायत देते हुए निर्देश दिया कि समिति की अगली बैठक में उनकी उपस्थिति अनिवार्य होगी।
बैठक में बलियापुर अंचल क्षेत्र में एक आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा ओबी डंपिंग के नाम
बैठक में बलियापुर अंचल क्षेत्र में एक आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा ओबी डंपिंग के नाम पर रैयती जमीन पर अवैध कब्जे का मुद्दा प्रमुखता से उठा। स्पीकर ने अवैध डंपिंग, भूमि अतिक्रमण और आम लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए ठोस अनुशंसा तैयार करने का निर्देश दिया।
समिति ने भौंरा और सुरुंगा क्षेत्र में
समिति ने भौंरा और सुरुंगा क्षेत्र में स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान बीसीसीएल और डीजीएमएस के अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। स्पीकर ने आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में स्पीकर द्वारा गठित
बैठक में स्पीकर द्वारा गठित विशेष समिति के संयोजक मथुरा प्रसाद महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित थे। साथ ही भू-राजस्व, वन और खान विभाग के सचिव भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के दौरान बीसीसीएल अधिकारियों को एरिया 9, 10 और 11 की भूमि का अद्यतन नक्शा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।