MP: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के DGP को पत्र लिखकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संभावित खतरे की आशंका जताई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि ISI शिवराज सिंह चौहान से जुड़ी जानकारियां जुटा रही थी। इस खुफिया इनपुट के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, जिसमें शुक्रवार देर रात भोपाल और दिल्ली दोनों जगह स्थित उनके सरकारी बंगलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
शासन को सही मायने में जन-केंद्रित बनाने पर ज़ोर दिया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के DGP और मुख्य सचिव को उनकी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के भाजपा सांसदों से की मुलाकात, जन-केंद्रित शासन पर ज़ोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कर्नाटक के भाजपा सांसदों से मुलाकात की और शासन को सही मायने में जन-केंद्रित बनाने पर ज़ोर दिया।
अधिकतम लाभ पहुंचाने की दिशा में काम करेंगे
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने इस मुलाकात को सराहनीय बताया और सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री ने सभी का हालचाल पूछा। उन्होंने बताया कि अब सांसद मिलकर केंद्र सरकार की पहलों के बारे में जागरूकता फैलाने, उनके उचित कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से प्रत्येक नागरिक को उनका अधिकतम लाभ पहुंचाने की दिशा में काम करेंगे।