Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-14

Basti Bachao Sangharsh Samiti: टाटा कंपनी के प्रदूषण और सड़क हादसों के खिलाफ बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन स्थगित, 10 दिनों की मोहलत

Jamshedpur: जमशेदपुर में टाटा कंपनी के प्रदुषण और शहरी क्षेत्र में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है, हालांकि आज पहले चरण में उनके द्वारा टाटा कंपनी गेट का घेराव किया जाना था, लेकिन जिले के उपायुक्त की हस्तक्षेप के उपरांत फिलहाल इसे रोक दिया गया है।

सड़क में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है

 वही आज आंदोलन के पहले चरण में एक विशाल जनसभा का आयोजन वर्मामाइंस स्थित दुर्गा पूजा मैदान में किया गया, इस दौरान वक्ताओं ने शहर के ज्वलंत समस्याओं को तमाम नागरिकों के बीच रखा, समिति के सदस्य रामबाबू तिवारी ने कहा कि टाटा कंपनी में घुसने वाले बड़े वाहनों के कारण सड़क में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

कंपनी गेटों को जाम किया जाएगा 

वही इन्हीं बड़े वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं भी काफी बढ़ गई है, वहीं टाटा कंपनी के द्वारा शहर को काफी हद तक प्रदूषित भी किया जा रहा है, समिति ने इसके खिलाफ आंदोलन करने का मन बना लिया है और आज पहले चरण में इसकी शुरुआत की गई है, जिले के उपायुक्त नहीं इस मामले में 10 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन समिति को दिया है, जिस कारण आज कंपनी गेट को जाम नहीं किया गया, अगर 10 दिनों के भीतर इसकी समाधान की पहल नहीं होती है तो चरमबद्ध आंदोलन जारी किया जाएगा और कंपनी गेटों को जाम किया जाएगा ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !