कला केंद्र का मशहूर टैलेंट शो KABOOM: धूम मचाले (सीज़न 2) अब वापस आ गया है और इसकी पहली ऑडिशन 10 मई 2025 को जमशेदपुर में हुई।
Jamshedpur: नवीन कला केंद्र का मशहूर टैलेंट शो KABOOM: धूम मचाले (सीज़न 2) अब वापस आ गया है और इसकी पहली ऑडिशन 10 मई 2025 को जमशेदपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समजसेवी अशोक उर्फ राघव सिंह शामिल हुए। इस ऑडीशन में डांस और सिंगिंग के कई टैलेंटेड बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया और अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया।
डांस के लिए जज के रूप में मौजूद थे राज सर, जो "बूगी वूगी" के विनर रह चुके हैं और वेस्टर्न डांस में एक्सपर्ट हैं, साथ ही क्लासिकल डांस की जानी-मानी कलाकार तियाली मीटर भी मौजूद थी। सिंगिंग के जज की भूमिका में थीं लोकप्रिय गायिका अपर्णा रॉय मौजूद थी।
ऑडिशन का माहौल बेहद जोशीला और रंगारंग रहा। जो प्रतिभागी पहली ऑडिशन में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए अगली ऑडिशन जून 2025 के मध्य में रखी जाएगी। इस शो का मकसद नए और उभरते हुए कलाकारों को मंच देना है ताकि वे अपने हुनर को सबके सामने ला सकें। अगर आपके अंदर भी टैलेंट है, तो अगली ऑडिशन का हिस्सा बनकर अपने सपनों को उड़ान दें।