Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-14

Jamshedpur News: सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों का तांडव, एक ही रात में सात दुकानों को बनाया निशाना

Jamshedpur: सुंदरनगर थाना अंतर्गत टाटा-हाटा मुख्य सड़क पर स्थित नीलडुंगरी गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। नीलडुंगरी मोड़ से लेकर काली मंदिर तक चोरों ने एक के बाद एक करके करीब सात दुकानों को निशाना बनाया। इस दौरान कई दुकानों का ताला तोड़ा गया, जबकि कुछ जगहों पर ताला के नहीं छुटने पर ताले को ही उखाड़कर ले भागे।

कहां-कहां हुई चोरी जानें

जानकारी के अनुसार ठाकुर टुडू की राशन दुकान (ठाकुर स्टोर) से चोरों ने गल्ले में रखे लगभग तीन हजार रुपये नकद और 12 से 15 हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। वहीं लेडीज टेलर सकरा मांझी की दुकान में ताला तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर केवल ताला लेकर फरार हो गया।

मोहन श्रीवास्तव की राशन दुकान में भी एक ताला तोड़ा गया, लेकिन शटर का मुख्य ताला नहीं खुलने पर चोर वहां भी असफल रहे और ताला ही ले कर फरार हो हुए। स्टेशनरी दुकानदार मुरली मनोहर किस्कू ने बताया कि उनकी दुकान खुले हुए अभी तीन-चार महीने ही हुए हैं। चोरों ने एक ताला काट दिया, लेकिन दूसरा न टूट पाने पर ताला उखाड़कर ले गए।

मगनलाल की स्टेशनरी दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि किसी की आहट मिलने पर चोर बिना कुछ चुराए ही भाग निकले। इसके अलावा काली मंदिर के पास स्थित दो अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया गया, लेकिन वहां भी शटर के मुख्य ताले न खुल पाने के कारण चोर सफल नहीं हो सके।


पहली बार इतनी बड़ी चोरी की कोशिश

घटना के बाद नीलडुंगरी मोड़ से काली मंदिर तक पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहली बार इतनी बड़ी चोरी की कोशिश की गई है। ठंड के कारण लोग जल्दी सो जाते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर पूरी रात गांव में घूमते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।



पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल

थाना प्रभारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि अब तक चोरी की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि फोन के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी। स्थानीय भाजपा नेता मंगल केराई ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि नियमित पेट्रोलिंग होती तो इस तरह की घटनाएं नहीं होतीं। उन्होंने चोरी के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।


पुलिस की अपील 

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न चौक-चौराहों पर एंटी क्राइम चेकिंग तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है और गश्त बढ़ाई गई है। साथ ही ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !