Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद आक्रोशित भीड़ ने मानगो थाना पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिम्स हॉस्पिटल और दया मेडिकल्स के मालिकों के बीच में बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के बाद हन्ने अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंचे जिसके बाद दूसरा पक्ष भी थाना पहुंचा और इस दौरान थाने ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और तोड़फोड़ की गई और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे थाना परिसर में काफी देर तक अव्यवस्था बनी रही।
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। थाना परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि उपद्रवियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं प्रशासन की ओर से आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है।