Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Cyber Fraud Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना के सरकारी चालक से लगभग 1 लाख रूपये की साइबर ठगी, फर्जी एपीके के माध्यम से की गई ठगी; देखें Video

Jamshedpur: जमशेदपुर से एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां कदमा निवासी सिदगोड़ा थाना के सरकारी चालक मनीष दुबे से लगभग ₹100000 की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। यूनियन बैंक अकाउंट से 14900 तो वहीं एसबीआई बैंक अकाउंट से 90000 निकाले गए है। घटना सुबह 11:30 की है, जब चालक मनीष दुबे ड्यूटी पर थे, अचानक उनके मोबाइल में बैंक से पैसे कटने का मैसेज आया, भुक्तभोगी जब तक बैंक पहुंचे तब तक उनके बैंक से पैसे निकाल लिए गए थे।


भुक्तभोगी मनीष दुबे का कहना है कि न ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं और न ही किस प्रकार का ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करते है, ऐसे में ये बात कही जा रही है कि उन्होंने स्पैम एपीके डाउनलोड किया होगा जिससे साइबर फ्रॉड उनका फोन क्लोन कर लिया था। फिलहाल साइबर थाने में मनीष दुबे ने आवेदन दे दिया है। अब देखना ये होगा कि साइबर पुलिस अपने ही विभाग के कर्मी के खिलाफ हुए ठगी पर तत्परता दिखाते हुए ठगों तक पहुंच पाती है या ये मामला भी सिर्फ फाइलों में सिमट कर रह जाएगा।


यह घटना एक बार फिर लोगों को साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर ज़ोर देती है। ड्यूटी या कार्य के दौरान भी अपने मोबाइल और बैंक लेन-देन से जुड़े अलर्ट पर ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज का जवाब न दें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !