Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Dhanbad Municipal Corporation: नगर निगम के 8 विवाह भवनों की बंदोबस्ती में पहली बार बड़ी निराशा, बोली न लगी

Dhanbad: झारखंड के धनबाद नगर निगम ने अपने आठ विवाह भवनों को निजी संचालकों को सौंपने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन पहले प्रयास में ही बड़ा झटका लगा है। सोमवार को निर्धारित बंदोबस्ती के दौरान छह विवाह भवनों के लिए किसी भी ठेकेदार ने आवेदन नहीं दिया, जबकि दो विवाह भवनों के लिए पांच ठेकेदार आए।


तकनीकी कारणों से उनमें से तीन को अयोग्य घोषित कर दिया गया और शेष दो ठेकेदारों ने बोली नहीं लगाई, जिससे किसी भी विवाह भवन की बंदोबस्ती नहीं हो सकी। ठेकेदारों ने बताया कि विवाह भवनों की सालाना मांग राशि (रिजर्व प्राइस) अधिक होने के कारण उनमें रुचि कम रही।

विवाह भवन के लिए 40 लाख रुपए, चिरागोड़ा और बरमसिया के लिए 18-18 लाख रुपए

नगर निगम द्वारा बाबूडीह विवाह भवन के लिए 40 लाख रुपए, चिरागोड़ा और बरमसिया के लिए 18-18 लाख रुपए, तेलीपाड़ा और कोलाकुसमा के लिए 10-10 लाख रुपए, चासनाला के लिए 10 लाख और नुनुडीह के लिए 5 लाख रुपए की सालाना राशि निर्धारित की गई थी।

विवाह भवनों और पार्किंग स्टैंड के लिए पुनः टेंडर निकाला जाएगा

इससे पहले डीएमसी मॉल के पार्किंग स्टैंड का भी टेंडर असफल रहा था, जहां 24 लाख रुपए की मांग थी। हालांकि, बिरसा मुंडा पार्क के चार झूलों का संचालन 9.1 लाख रुपए की बोली पर सफलतापूर्वक एक निजी ठेकेदार को सौंपा गया है। नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि जल्द ही विवाह भवनों और पार्किंग स्टैंड के लिए पुनः टेंडर निकाला जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !