Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Jharkhand Civic Elections: झारखंड निकाय चुनाव, जमशेदपुर में गरमाई सियासत, मेयर पद के लिए कांग्रेस के बागी जितेंद्र सिंह ने ठोकी दावेदारी

Jharkhand: झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। आशंका है कि फरवरी-मार्च में चुनाव की घोषणा हो सकती है, जिसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच, जमशेदपुर में मेयर पद की दावेदारी को लेकर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 

जितेंद्र सिंह बनाम बन्ना गुप्ता की पत्नी, मेयर पद पर सीधी टक्कर

मंगलवार को, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से पिछला चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के बागी नेता जितेंद्र सिंह ने मेयर पद के लिए दावेदारी ठोक कर सबको चौंका दिया है। गौरतलब है कि इसी सीट से पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता पहले ही अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने का ऐलान कर चुके हैं। सिंह ने विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस में वापसी कर ली थी, लेकिन अब उनकी इस दावेदारी ने पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है।

 पार्टी आधारित चुनाव पर संशय बरकरार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि निकाय चुनाव पार्टी आधारित होंगे या नहीं, लेकिन संभावित प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। जमशेदपुर में मेयर पद की यह दावेदारी कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं के बीच एक अप्रत्यक्ष मुकाबले की जमीन तैयार कर रही है।चुनाव की घोषणा से पहले ही जमशेदपुर में सियासी माहौल गरम हो चुका है, और अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग की आधिकारिक अधिसूचना और कांग्रेस नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !