Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Jamshedpur Suicide News: बोड़ाम में नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur: बोड़ाम थाना अंतर्गत डी बोड़ाम प्रखंड के एक गांव में सोमवार देर रात एक बहुत ही दुखद घटना घटित हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला कर रख दी। गांव की 29 वर्षीय नवविवाहिता महिमा महतो ने अपने घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृतका के पति निरंजन महतो क्या कहा जानें 

मृतका के पति निरंजन महतो के अनुसार सोमवार की शाम वह काम से लौटकर घर आए थे। इसी दौरान मोबाइल फोन को लेकर पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हो गया। कहासुनी के बाद महिमा नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली और कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को चिंता हुई।

शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। जैसे ही दरवाजा खुला, सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिमा कमरे के अंदर पंखे से लटकी हुई थी। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मौके पहुंचीं 

घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि महिमा की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व निरंजन महतो से हुई थी। दंपती का पांच महीने का एक छोटा बच्चा भी है। मां की मौत के बाद बच्चे के भविष्य को लेकर परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी 

फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह घटना घरेलू तनाव और मानसिक दबाव के गंभीर परिणामों की ओर एक बार फिर ध्यान आकर्षित करती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !