Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Ranchi Airport Update: रांची में घना कोहरा बना हवाई यातायात की चुनौती, कई उड़ानें रद्द तो कुछ डायवर्ट

Ranchi Airport Update: रांची सहित पूरे झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सड़कों के साथ साथ अब इसका असर हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है.

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित कई उड़ानों पर ठंड और कोहरे का सीधा असर पड़ा है. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार ऑपरेशनल कारणों और कम दृश्यता की स्थिति के चलते कुछ फ्लाइट्स को पहले ही रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ उड़ानों को एहतियातन दूसरे शहरों में डायवर्ट करना पड़ा है.

ये फ्लाईट हुई रद्द
एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की कोलकाता रांची कोलकाता सेक्टर की फ्लाइट 6E 7089 और 7014 को रद्द किया गया है. इसके अलावा दिल्ली रांची दिल्ली सेक्टर की इंडिगो फ्लाइट 6E 6287 और 576 भी परिचालन नहीं कर सकी. कोलकाता रांची कोलकाता रूट की एक अन्य फ्लाइट 6E 7674 और 7235 को भी पहले से रद्द कर दिया गया है.

इन्हें किया गया डायवर्ट
लो विजिबिलिटी की वजह से कुछ उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा. पुणे रांची बेंगलुरु सेक्टर की इंडिगो फ्लाइट 6E 6484 और 6799 को निर्धारित रांची लैंडिंग नहीं मिल सकी. इसी तरह हैदराबाद रांची हैदराबाद सेक्टर की इंडिगो फ्लाइट 6E 421 और 398 को भी मौसम के कारण दूसरे स्थान पर भेजा गया.

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जरूर जांच लें. मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगे भी उड़ानों के परिचालन पर असर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है.

यात्रियों की परेशानी बढ़ी
ठंड और घने कोहरे ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि मौसम में थोड़े से बदलाव से भी हवाई यातायात किस तरह प्रभावित हो सकता है. रांची एयरपोर्ट पर बार-बार उड़ानों का रद्द और डायवर्ट होना यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है. ऐसे में यात्रियों के लिए सतर्कता और एयरलाइंस से लगातार संपर्क ही सबसे सुरक्षित विकल्प है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !