Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Jamshedpur News: सोनारी में श्री श्याम सेवा संघ करेगी 23वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन, निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

जमशेदपुर: सोनारी स्थित लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर में आगामी 07 फरवरी 2026 शनिवार को भब्य 23 वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव मनाने हेतु तैयारियां जोर-शोर से शुभारंभ कर दी गयी हैं। इसका आयोजन श्री श्याम सेवा संघ सोनारी के द्वारा किया जा रहा हैं। इस संबंध में संस्था के अशोक दीवान ने बताया की श्याम बाबा का भब्य दरबार सजेेगा।

साथ ही छप्पन भोग, अखंड ज्योत एवं विघुत सज्जा आकर्षण का केन्द्र होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भजनो की अमृत वर्षा हेतु सुप्रसिद्ध भजन गायक आदर्श दधीच एवं मंच संचालन हेतु घाटशिला से सौरभ अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। दोपहर में विशाल शोभा यात्रा निकलेगी, जो दोपहर 12.30 बजे से सोनारी राम मंदिर से प्रारम्भ होकर सोनारी के मुख्य मार्गाे से गुजरती हुई आयोजन स्थल लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर जायेगी।

श्याम भक्तों के स्वागत हेतु कार्यक्रम स्थल के पास तोरण द्धार भी बनाया जायेगा। इसे सफल बनाने हेतु महिला सत्संग भवन सोनारी मे आयोजित हुई बैठक में संस्था के सभी सदस्यों ने सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार महोत्सव में आने का आमंत्रित किया हैं। जय श्री श्याम के जय घोष के साथ बैठक का समापन हुआ। इस बैठक मे मुख्य रूप से अशोक दीवान, श्याम अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, मनीष गर्ग, चेतन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रुपेश जैन, राजेश टोड़ी, कमल अग्रवाल, बजरंग वर्मा, राहुल अग्रवाल, विजय गुप्ता, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !