Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Jamshedpur Theft News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस में टाटा स्टील क्वार्टर से लाखों की चोरी, गहने व नकदी लेकर फरार हुए चोर

Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएस रोड स्थित टाटा स्टील के क्वार्टर नंबर 56 में मंगलवार की शाम चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने सुनसान पड़े क्वार्टर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी के वक्त घर पर कोई नहीं था 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह क्वार्टर टाटा स्टील में कार्यरत रामचंद्र दास का है, जो फिलहाल अपने परिवार के साथ कदमा इलाके में रह रहे हैं। बर्मामाइंस स्थित उक्त आवास में उनके पिता और फुआ निवास करती है। मंगलवार की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच दोनों घर में ताला लगाकर पास के ही क्वार्टर नंबर 54 में रामचंद्र दास के छोटे बेटे हेमंत दास के घर में टीवी देखने के लिए चले गए थे।

चोरों ने की चोरी 

इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर चोर पीछे की ओर से दीवार फांदते हुए क्वार्टर के अंदर प्रवेश किया। भीतर घुसते ही उन्होंने ग्रील का ताला तोड़ दिया और सीधे अलमीरा तक पहुंच गए। अलमीरा में रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है, और साथ ही इसके अलावा लगभग 12 हजार रुपये नकद भी चोरी करके अपने साथ ले गए।

चोरी करने के बाद चोर हुए फरार 

घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से वहां से फरार हो गया। जब देर रात पिता और फुआ वापस लौटी तो घर का दृश्य देखकर वह दोनों स्तब्ध रह गए। ग्रील का ताला टूटा हुआ था और अलमीरा खुली पड़ी थी। इसके बाद तत्काल परिजनों को सूचना दी गई और बर्मामाइंस थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस की जांच जारी 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !