Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-11

Vehicle Sale : झारखंड में खूब बिक रही गाड़ियां, जानिए पूरी रिपोर्ट

झारखंड में वाहनों की बिक्री काफी तेजी से बढ़ रही है. राज्य में दो और चार पहिया वाहनों की बिक्री सबसे अधिक हो रही है

Jharkhand: झारखंड में बीते कुछ सालों से लगातार वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है. राज्य में दो और चार पहिया वाहनों की बिक्री सबसे अधिक हो रही है. आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में कुल 81.28 लाख वाहन सड़कों पर दौड़ रही हैं.

इनमें से केवल दो पहिया 54.86 लाख और 8.8 लाख चार पहिया वाहन शामिल हैं. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक झारखंड में लोग आसान फाइनेंस और निजी वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसी कारण राज्य में दो और चार पहिया वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ी है.

झारखंड में वर्ष 2022 में 3,22,209 दो पहिया और 52,676 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है. वर्ष 2023 में 3,56,565 दो पहिया और 54,939 चार पहिया वाहन खरीदे गये हैं. इसके अलावा पिछले साल 2024 में 3,80,430 दो पहिया और 57,488 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है. साल 2025 में जनवरी माह से अब तक 1,45,204 दो पहिया और 22,972 चार पहिया वाहन बिके हैं.

झारखंड में सभी वाहनों की बिक्री पर बात करें तो, उनमें भी हार साल बढ़ोतरी देखी जा रही है. वर्ष 2021 में कुल 4,70,631 गाड़ियां , वर्ष 2022 में 4,91,349 गाड़ियां, वर्ष 2023 में 5,44,889 गाड़ियां, वर्ष 2024 में 5,79,203 गाड़ियां और वर्ष 2025 में जनवरी माह से अभी तक कुल 2,18,971 गाड़ियों की बिक्री हुई है. इन आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में हर साल सभी वाहनों की बिक्री बढ़ रही है, जिसमें दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिमांड सबसे अधिक है.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !