Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Bokaro News: 101 नव-प्रशिक्षित चौकीदारों ने दी दीक्षांत परेड, DC और SP ने बढ़ाया उत्साह

Bokaro: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में झारखंड ग्रामीण पुलिस के नव-प्रशिक्षित चौकीदारों का पारण परेड समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


चौकीदार वर्दीधारी कर्मी ही नहीं, बल्कि समाज का भरोसा हैं

समारोह में 101 प्रशिक्षुओं ने सटीक, अनुशासित और समन्वित परेड का शानदार प्रदर्शन कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का परिचय दिया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि चौकीदार समाज की सुरक्षा और विश्वास की पहली कड़ी हैं। नागरिकों की निश्चिंतता के लिए चौकीदारों का सतर्क, संवेदनशील और ईमानदार होना अत्यंत आवश्यक है। बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने कहा चौकीदार वर्दीधारी कर्मी ही नहीं, बल्कि समाज का भरोसा हैं।

पुलिस पदाधिकारियों और सभी प्लाटूनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि चौकीदार संस्था सूचना संकलन, सत्यापन और प्रशासन-पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच समन्वय में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों, पुलिस पदाधिकारियों और सभी प्लाटूनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समारोह के अंत में डीसी-एसपी ने नव-प्रशिक्षित चौकीदारों को शुभकामनाएं देते हुए जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !