Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Ranchi RIMS: रिम्स अतिक्रमण हटाओ अभियान का आदिवासी नेत्री ने किया विरोध, बुलडोजर के सामने बैठीं निशा भगत

Ranchi: रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) परिसर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब आदिवासी नेत्री निशा भगत बुलडोजर के सामने बैठ गईं। उन्होंने अभियान का कड़ा विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि इस कार्रवाई के जरिए आदिवासियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें उनके घरों से उजाड़ा जा रहा है।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की

निशा भगत के विरोध के चलते कुछ देर के लिए अभियान की कार्रवाई प्रभावित हुई। मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं मानीं तो वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें हटाया और पकड़कर थाने ले गईं। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

वैकल्पिक व्यवस्था के लोगों को बेघर किया जा रहा है

गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रिम्स परिसर में पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक कई घरों और अस्थायी निर्माणों को हटाया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जा रही है, जबकि स्थानीय लोग और आदिवासी संगठनों का आरोप है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के लोगों को बेघर किया जा रहा है।

 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !