Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Ranchi Airport Updates: झारखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर, रांची एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द व विलंबित

Ranchi: राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड के कारण सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं।

घने कोहरे और बहुत कम दृश्यता के चलते रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन बाधित हुआ है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने कुछ उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि कई फ्लाइटें तय समय से काफी विलंब से संचालित हो रही हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि सुबह के समय रनवे पर दृश्यता मानकों से नीचे दर्ज की गई, जिसके कारण विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ संभव नहीं हो सका। मौसम में सुधार होने के बाद ही उड़ान सेवाओं के सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रद्द की गई उड़ानें

इंडिगो 6E 7674 / 7235 (कोलकाता – रांची – कोलकाता)

इंडिगो 6E 7561 / 7562 (कोलकाता – रांची – कोलकाता)

एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1046 / 1047 (दिल्ली – रांची – दिल्ली)


विलंब से चलने वाली उड़ानें

कोहरे की वजह से कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से देर से पहुंचीं या रवाना होंगी।

इंडिगो 6E 7561 (कोलकाता – रांची)

निर्धारित आगमन: सुबह 07:10 बजे

वास्तविक आगमन: सुबह 08:45 बजे


इंडिगो 6E 7562 (रांची – कोलकाता)

निर्धारित प्रस्थान: सुबह 07:30 बजे

संशोधित प्रस्थान समय: सुबह 09:15 बजे


इंडिगो 6E 6484 (पुणे – रांची)

निर्धारित आगमन: सुबह 08:25 बजे

अनुमानित आगमन: सुबह 09:00 बजे


इंडिगो 6E 6799 (रांची – बेंगलुरु)

निर्धारित प्रस्थान: सुबह 08:55 बजे

नया प्रस्थान समय: सुबह 10:00 बजे



यात्रियों से अपील की गई है कि वह एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी संबंधित एयरलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !