Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Ranchi Jharkhand Government: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, झारखंड में जल्द शुरू होंगे रिम्स टू और मेडिको सिटी

Ranchi: राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा पदाधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन रांची के नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। नव नियुक्त डॉक्टर भी समारोह में शामिल हुए।


दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में बहुत जल्द रिम्स टू और चार मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही राज्य में आयुर्वेदिक अस्पताल और सात हाईटेक लैब की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि झारखंड में मेडिको सिटी का निर्माण किया जाएगा, जहां स्पेशलिस्ट अस्पताल बनेंगे ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

अंसारी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा

डॉ. अंसारी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि नए साल में झारखंड को मेडिकल यूनिवर्सिटी की सौगात मिलेगी। आने वाले समय में डॉक्टरों की भर्ती बड़े पैमाने पर की जाएगी और अन्य राज्यों से भी डॉक्टर आवेदन कर रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

जनता का भरोसा बढ़ा है

उन्होंने नव नियुक्त डॉक्टरों को सेवा भावना से कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज बेहतर हो रहा है, जिससे जनता का भरोसा बढ़ा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !