Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

West Singbhum News: गुवा डकैती कांड में बड़ी सफलता, जमशेदपुर का युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार

West Singbhum: पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में पुलिस को डकैती मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जमशेदपुर के बिरसानगर अंतर्गत रघुवर नगर निवासी 24 वर्षीय करण कुमार महतो को बड़ाजामदा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


आरोपी के पास से बरामद सामान 

पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्तौल, मैगजीन, जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए चाईबासा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते अक्टूबर माह में बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर डकैती की घटना हुई थी। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

करण कुमार महतो जमशेदपुर से बड़ाजामदा था क्यों जानें 

एसपी ने आगे बताया कि इस डकैती कांड में प्रयुक्त हथियारों को सप्लाई करने के उद्देश्य से करण कुमार महतो जमशेदपुर से बड़ाजामदा आया था। करण महतो जमशेदपुर के जेल में बंद अपराधी दीपक महतो का भतीजा है और वह डकैती कांड में वांछित आरोपी बड़ाजामदा निवासी राजू लोहरा को हथियार देने की फिराक में था।

इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ाजामदा बस स्टैंड पर छापेमारी की, जहां से करण महतो को हथियारों के साथ धर दबोचा गया। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से डकैती कांड की साजिश से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और आगे की जांच जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !