Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Jamshedpur Sakchi Theft : राष्ट्रपति दौरे से पहले सुरक्षा पर सवाल, जिला मुख्यालय के पास आधा दर्जन फुटपाथी दुकानों में चोरी

Jamshedpur : एक ओर जमशेदपुर में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला मुख्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर बीती रात चोरों ने आधा दर्जन से अधिक फुटपाथी दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी।


मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने गैस कटर की मदद से दुकानों के ताले काटे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। यह घटना साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबिली पार्क गेट के समीप की बताई जा रही है।


हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल जिला मुख्यालय से महज लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे चोरी की इस वारदात को और भी गंभीर माना जा रहा है। जिन दुकानों में चोरी हुई है, उनमें अभिनाश कुमार की पान दुकान, राजा कुमार की मोमोज दुकान, प्रदीप दास की दूध दुकान, सदन केवट की लिट्टी दुकान, बाबुनंद की चाय दुकान, विष्णु की पान दुकान सहित अन्य फुटपाथी दुकानें शामिल हैं।

फिलहाल दुकानदार चोरी गए सामान और नकदी का आकलन करने में जुटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !